उत्तराखण्ड

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट भेंट कर किया अभिनंदन,

लालकुआं। चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विद्यालय का वार्षिक सम्मान समारोह ‘5वां अभिनंदन–2025-26’ आयोजित किया गया जिसमें गत वर्ष कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं अन्य कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार के चेक समेत प्रमाण पत्र सौपें गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईटीबीपी की 34वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय द्वारा खेलों एवं शारीरिक गतिविधियों को दिए जा रहे विशेष प्रोत्साहन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था क्षेत्र में एक आदर्श शैक्षिक केंद्र के रूप में कार्य कर रही है।
समारोह में कृष्ण स्वरूप स्मृति पुरस्कार के अंतर्गत उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 (सत्र 2024-25)के 10 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट एवम् स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कक्षा 8 से 11 तक के 15 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवम् नकद धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की गयी। वहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत चयनीत विद्यार्थी को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
दीर्घकालीन सेवा एवं समर्पण के लिए गीता कविदयाल, ममता पाण्डेय एवम् विद्यालय के टेबिल टेनिस प्रशिक्षक पंकज बिष्ट को उत्कृष्ट सेवा एवं समर्पण सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मनोज साहनी, अधिवक्ता प्रणव साहनी, सर्व शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नवीन पन्त, विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक, प्रबंध निदेशक कविता पाठक, कार्यकारी निदेशक प्रियांशी पाठक, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी एवं शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, अभिभावकगण, सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- चिल्ड्रंस एकेडमी के पुरस्कृत किए गए मेधावी बच्चों के साथ अतिथि

To Top