उत्तराखण्ड

हल्द्वानी क्षेत्र में सरेआम फायरिंग से 4 जख्मी हुए

जमीनी विवाद को लेकर बात इतनी बड़ी की पड़ोसी ने चार युवकों पर फायरिंग कर उन्हें जख्मी कर दिया मामले की सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है वहीं घायलों का स्थानीय बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा से बड़ी खबर सामने आ रही है ,
कुसुमखेड़ा में जमीनी विवाद को लेकर गोली चल गई इस दौरान चार लोगों को छर्रे लगे हैं। आनन फानन में सभी घायलों को बेस अस्पताल लाया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कुलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरपाल सिंह और शाहिल को छर्रे लगे है। पड़ोस में रहने वाले शमशेर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह समेत पांच लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

To Top