उत्तराखण्ड

4 घंटा इंतजार के बाद 4 मिनट रुके स्टार प्रचारक खट्टर, कोहनी भी चली और मुकदमा हो गया दर्ज

लालकुआं। स्टार प्रचारक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का लालकुआं पहुंचने का समय दोपहर 12 बजे था, भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आने की तैयारी में पूरे शहर को झंडे और फ्लेक्सी से पाट दिया गया था, भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे, परंतु मनोहर लाल खट्टर शाम 4 बजे लालकुआं पहुंचे, वाहन से उतरते ही उन्होंने लगभग आधा दर्जन दुकानों में जनसंपर्क एवं रोड शो किया। महज 4 मिनट बाद ही वह अपनी कार में बैठकर गंतव्य को रवाना हो गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा खट्टर को भीड़ से अलग रखने के लिए जो कदम उठाए उससे भी कार्यकर्ता आहत हुए, इस दौरान उनके आने से पूर्व ही नगर का यातायात रोक दिया गया था, उनके जाने के बाद आधा घंटे तक यातायात अव्यवस्थित हो गया। और पुलिस प्रशासन को यातायात दुरुस्त करने में आधे घंटे का समय लगा। जबकि कार्यकर्ता भी स्वयं को ठगा सा महसूस करने लगे। बाद में भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने अपने समर्थकों के साथ लालकुआं बाजार में जनसंपर्क करते हुए व्यापारियों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने अपना संबोधन भी नहीं किया।

To Top