राष्ट्रीय

जब क्रिसमस पार्टी में सलमान को काटा सांप ने 7 घंटा अस्पताल में रहे भर्ती

बॉलीवुड स्टार सलमान खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीती रात क्रिसमस डे के मौके पर सलमान को एक सांप ने काट लिया, सौभाग्य से वह सांप जहरीला नहीं था, रात्रि 3 बजे हॉस्पिटल में भर्ती हुए और 7 घंटे मुंबई के कमोथे एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद आज प्रातः डिस्चार्ज होकर सकुशल घर लौट आए। विदित रहे कि कल 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन भी है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से मचा हड़कंप…………………..

जब सारी दुनिया क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही थी तब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हॉस्पिटल में एडमिट थे। दरअसल क्रिसमस की रात सलमान खान के लिए गिफ्ट की जगह मुसीबत लेकर आई। 25 दिसम्बर को सलमान खान अपने दोस्तों के साथ पनवेल फार्म हाउस में क्रिसमस पार्टी मना रहे थे। दोस्तो के साथ हंसी खुशी के माहौल में अचानक उन्हें लगा कि कोई चीज उनके हाथ मे सूई की तरह चुभी। उन्होंने हाथ पर देखा सूई जैसा निशान भी था,फिर उन्होंने इधर उधर नज़र दौड़ाई तो देखा वहाँ एक सांप था। साँप देखकर सल्लू भाई डर गए मदद के लिए चिल्लाए। दोस्तो ने अनान फानन में सलमान खान को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। करीब 7 घण्टे तक हॉस्पिटल में भर्ती रहने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। फ़िलहाल सलमान खान अब स्वस्थ और सकुशल है। तथा अपने फार्म हाउस में आराम फरमा रहे हैं।
आपको बता दें पनवेल फार्म हाऊस घने जंगलों के बीच बना है। यहां पहले भी साँप देखे गए है। सलमान खान को जिस साँप ने काटा वो साँप ज़्यादा ज़हरीला नही था।

To Top