उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में खेलते हुए 3 साल की बच्ची के पेट में घुसा चांबी का गुच्छा… मचा हड़कंप…

  • हल्द्वानी। शहर में एक 3 साल की बच्ची ने खेलते खेलते मुंह में चांदी का गुच्छा रखा और अचानक वह पेट में चला गया जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। शहर की एक तीन वर्ष की बच्ची ने खेलते हुए छोटी चाबियों का गुच्छा निगल लिया। यह गुच्छा उसके पेट में चला गया। ऐसे में बच्ची संग अभिभावक भी बेचैन हो गए। शुक्र है कि डाक्टरों की टीम ने बिना आपरेशन के बच्ची के पेट से गुच्छा निकाल लिया।
    श्री राम हॉस्पिटल के वरिष्ठ वरिष्ठ गेस्ट्रो इन्ट्रोलाजिस्ट डा. अमरपाल आनंद ने बताया कि अस्पताल पहुंची जिस तीन वर्षीय बच्ची ने चाबी का गुच्छा निगला वह केवल पेट में फंसा था। अगर वह आंतों में चले जाता तो आपरेशन करने की जरूरत होती। एन्डोस्कोपी तकनीक से बच्चे के मुंह से चाबी का गुच्छा निकाल लिया गया। इसमें मात्र 10 मिनट लगे। वहीं – दो घंटे के भीतर बच्चों को डिस्चार्ज भी कर दिया। अब. बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है। ऐसे में बिना आपरेशन नन्ही बच्ची की जान बचाई गई।
To Top