उत्तराखण्ड

कार से बस की हुई टक्कर….. बस पलटी…… हल्द्वानी निवासी महिला की दर्दनाक मौत……. दो दर्जन घायल….. आधा दर्जन की हालत गंभीर…… पढ़ें घायलों की सूची……

क्वारब के पास चमरिया में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर केमू बस पलट गई। बस में 25 यात्री सवार थे। हादसे में एक महिला मौत हो गई है। जबकि कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चमडिया चौकी खैरना थाना जनपद नैनीताल के पास हल्द्वानी से शीतला खेत अल्मोड़ा जा रही केमू बस टैक्सी से भीड़ कर सड़क में पलट गई । इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गये हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार केमू बस संख्या UK04PA0520 से अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही टैक्सी कार संख्या UK04TB3053 के चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण दोपहर करीब 1:00 बजे के आपपास दोनों में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस सड़क पर पलट गई, जिसमें लगभग 25 यात्री सवार थे। मौके पर पुलिस एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू किया गया। घायलों को पहले सीएससी खैरना लाया गया । जिसमें से 6 घायलों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। एक महिला श्रीमती मुन्नी बेलवाल पत्नी मोहन चंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी छड़ेल हल्द्वानी की मृत्यु हो गई है। अन्य जो मामूली रूप से घायल थे उनका उपचार कर घर भेज दिया गया है। गंभीर घायल लोगों की सूची निम्नलिखित हैं।
-1- बस चालक कुंवर सिंह भंडारी पुत्र भगवान सिंह निवासी जैंती जिला अल्मोड़ा घायल। 2- कंडक्टर /वाहन मालिक बबलू तिवारी पुत्र केडी तिवारी निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल घायल । 3- आकांक्षा यादव पुत्री वीरेंद्र यादव उम्र 12 वर्ष निवासी नगला पंतनगर गंभीर घायल रेफर हल्द्वानी ।4- वीरेंद्र यादव पुत्र रघुनाथ यादव उम्र 38 वर्ष निवासी नगला पंतनगर घायल। 5- रेनू देवी पत्नी उमेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी विठोरिया नंबर दो मूलनिवासी बिहार घायल। 6- विक्की कुमार पुत्र उमेश कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी बिठौरिया नंबर दो मूलनिवासी बिहार गंभीर घायल रेफर हल्द्वानी। 7- कुंदन आर्य पुत्र मोहनराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम धामस शीतला खेत अल्मोड़ा घायल। 8- उमा देवी पत्नी चंदन राम उम्र 48 वर्ष निवासी धामस शीतला खेत अल्मोड़ा घायल। 9- गोविंद बिष्ट पत्नी महेंद्र बिष्ट उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम धामस शीतला खेत अल्मोड़ा घायल। 10- गिरीश भैसोड़ा पुत्र केसर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा घायल। 11- भूमिका कांडपाल उम्र 3 वर्ष निवासी बस गांव घायल। 12- पूजा धामी पुत्री पूरन धामी उम्र 19 वर्ष निवासी दिनेशपुर रूद्रपुर गंभीर रूप से घायल हल्द्वानी रेफर। 13- निकिता मेहरा पुत्री गोविंद मेहरा उम्र 18 वर्ष निवासी चक्की मोड़ दिनेशपुर उधम सिंह नगर घायल। 14- संजू कार्की पत्नी नरेंद्र सिंह कार्की उम्र 42 वर्ष निवासी भल्यूटी ज्योलीकोट नैनीताल गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर। 15- नमन बिष्ट पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 9 वर्ष निवासी भल्यूटी जयोलीकोट नैनीताल गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर। 16- डी बलराज पुत्र नरसिम्हा उम्र 49 वर्ष हैदराबाद गंभीर घायल हल्द्वानी रेफर। 17- डी राम पुत्र नरसिम्हा उम्र 45 वर्ष निवासी हैदराबाद घायल। 18- डी रानी पत्नी राम उम्र 32 वर्ष निवासी हैदराबाद घायल। 19- रोहिणी पत्नी बाल राज उम्र 35 वर्ष निवासी हैदराबाद घायल। 20- चंदन सिंह पुत्र गुमान सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी बलम डोबा जिला अल्मोड़ा घायल। 21- त्रिलोक सिंह पुत्र केसर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी बलम डोबा जिला अल्मोड़ा घायल। 22- देवकी कांडपाल पत्नी बंशीधर कांडपाल उम्र 74 वर्ष निवासी ग्राम छड़ैल नंबर 4 गैस गोदाम रोड हल्द्वानी घायल। 23- श्रीमती मुन्नी बेलवाल पत्नी मोहन चंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी छड़ेल हल्द्वानी नैनीताल (मृतका)।24- कार सवार दिनेश गोस्वामी पुत्र लक्ष्मण पुरी उम्र 41 वर्ष निवासी बेस अस्पताल अल्मोड़ा – घायल।

To Top