उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में पैदल जा रहे कृषक को बुलेट सवार ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत…

हल्द्वानी। सड़क पार कर रहे कृषक को तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बुलेट सवार के टक्कर मारने पर वह गंभीर घायल हो गया था। जिसके बाद एसटीएच से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। लेकिन नगीना पहुंचने तक रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
जिसके बाद शव को हल्द्वानी मोर्चरी लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। बुलेट सवार की पहचान को सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पीलीभीत के नौगांव
कल्याणपुर निवासी 55 वर्षीय इतवारी लाल पिछले 15-20 साल से हल्द्वानी में बटाईदारी का काम करते थे। वर्तमान में वह भतीजे संग देवपुर देवका गांव में रहते थे। दोपहर पैदल ही कहीं जा रहे थे। इस दौरान कमलुवागांजा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिन्हें इलाज के लिए हरिद्वार ले जाया जा रहा था, रास्ते में मौत हो गई।

To Top