उत्तराखण्ड

लालकुआं के समीप हाईवे में बने विशालकाय गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम……

लालकुआं। लालकुआं से हल्द्वानी के बीच हाईवे में पड़े विशालकाय गड्ढों में गिरकर हल्द्वानी बैंक से डयूटी करके घर वापस घर को लौट रहे एक बैक कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी, युवक लाल कुआं और नगला के बीच हाईवे पर सड़क किनारे घायल अवस्था में गिरा पड़ा मिला, स्थानीय लोगों द्वारा उसकी पहचानकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक के भाई ने उसे हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यहां मिली जानकारी के अनुसार पन्तनगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित डेरी फार्म नगला निवासी 32 बर्षीय देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व.मोहन सिंह जोकि हल्द्वानी स्थित एक निजी बैक में फील्डकर्मी के पद पर कार्यरत था बीते शुक्रवार कि शाम देवेंद्र सिंह डयूटी से वापस घर लौट रहा था,

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में पैरामिलिट्री कमांडो से हुई मारपीट मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज………………. घटना से संबंधित कुछ वीडियो सामने आने से मचा हड़कंप…………….. देखें वीडियो…………………..

पन्तनगर और लालकुआं थाने के बीच सुभाष नगर पुराने बैरियर के पास सड़क पर बनी गड्ढे और गिरी बजरी के बीच उसकी बाईक गिरी मिली। तथा वह भी सड़क किनारे घायल अवस्था में गिरा हुआ था।
परिजनों के मुताबिक देवेंद्र सिंह की बाइक सड़क पर बने गड्ढों में स्लिप होकर गिरी या फिर किसी वाहन ने उसकी बाईक को टक्कर मारी उसकी जानकारी उन्हें नही है।
उन्होंने बताया कि उन्हें वहा से गुजर रहे उनके पड़ोसी जगदीश सिंह द्वारा उन्हें सूचना दी कि देवेंद्र सिंह घायल अवस्था में सड़क किनारे पढ़ा है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि देवेंद्र सड़क किनारे बने गड्ढे में देवेंद्र घायल अवस्था में पड़ा था, जिसके बाद तुरंत ही घायल देवेंद्र को पन्तनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन अधिक गम्भीर हालत होने के चलते उसे हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देवेंद्र की आज मौत हो गयी, इधर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर उसका शव परिजनों को सौप दिया। वही मृतक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक दो भाईयों में छोटा था।

To Top