उत्तराखण्ड

आम आदमी पार्टी ने की और 10 प्रत्याशियों की घोषणा देखें लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने 10 दावेदारों के नाम का एलान किया है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर इन नामों की जानकारी दी है। आप अभी तक 61 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब बची नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है। सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर आप के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं। वही बाजपुर से दिग्गज कांग्रेसी नेता जगतार सिंह बाजवा और उनकी पत्नी सुनीता बाजवा टम्टा ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष ग्रहण कर ली। जिसके बाद बाजपुर से उनका टिकट पक्का माना जा रहा है।

To Top