उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता की बसासत में संघर्षरत रहे इन पूर्व सैनिक के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर…….. भूमिहीन संगठन के साथ मिलकर लंबे समय तक दिया था सराहनीय सहयोग….. पढ़ें विस्तृत खबर

लालकुआं। बिन्दुखत्ता की बसासत में भूमिहीन संघर्ष समिति के साथ मिलकर लंबा संघर्ष करने वाले इन्द्रानगर प्रथम हाटाग्राम निवासी पूर्व सैनिक मदन सिंह धामी का आज 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गयी, उनका अंतिम संस्कार कल(आज) सुबह चित्रशिला घाट रानीबाग में किया जाएगा, मदन सिंह धामी अपने पीछे अपने चार बेटे पूरन सिंह धामी, भगवान सिंह धामी, विक्रम सिंह धामी व पुष्कर सिंह धामी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। मदन सिंह धामी को उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किये गए कार्यों के लिए हमेशा याद किया जायेगा, बतादे कि उनके तीन पुत्र पूर्व सैनिक व भगवान सिंह धामी पूर्व में उत्तराखंड डेरी फेडरेशन के डायरेक्टर रह चुके हैँ। धामी के निधन पर विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, प्रमोद कलोनी, पुष्कर दानू, देवी दत्त पांडे, केदार दानू, हरीश बिसौती, शेखर जोशी, चंद्र सिंह दानू, मोहन अधिकारी कमल दानू, हेमंत पांडे, राजेंद्र दुर्गापाल, राजेंद्र चौहान, दीपक बत्रा, योगेश उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, सरदार गुरदीप सिंह, भुवन पांडे, जीवन कबड्वाल, बच्ची पांडे , हेमवती नंदन दुर्गापाल और राजेंद्र खनवाल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस ने पकड़े कुख्यात वाहन चोर............ इन जगहों से चुराई एक दर्जन मोटरसाइकिलें यहां के निवासी निकले पकड़े गए बदमाश...............

फाइल फोटो- पूर्व सैनिक मदन सिंह धामी

To Top