उत्तराखण्ड

लालकुआं के स्वयं सेवक को उत्तराखंड सरकार द्वारा दर्जा राज्य मंत्री बनाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर……..

लालकुआं। बचपन से ही लालकुआं नगर में रहने वाले तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लालकुआं नगर में स्थापित करने वाले अजीत चौधरी को उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य किसान आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत करने पर क्षेत्र वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि अजीत चौधरी लालकुआं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी चौधरी सर्व दमन सिंह के भाई हैं, उनका पूरा बचपन और जवानी लालकुआं नगर के विकास एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को क्षेत्र में स्थापित करने में लग गई। 30 वर्ष पूर्व उन्होंने लालकुआं नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगानी शुरू की, और देखते ही देखते उन्होंने क्षेत्र में संघ की जबरदस्त अलख जगा दी, और वह संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के चलते आगे बढ़ते रहे। अंततः उत्तराखंड सरकार ने उन्हें राज्य किसान आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत कर विशेष सौगात दी है। उनके इस मनोनयन पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, विनोद श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, सभासद धन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, राजकुमार सेतिया, संजय अरोड़ा, प्रेम नाथ पंडित, बॉबी संभल समाजसेवी अजय चौधरी सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
फाइल फोटो- अजीत चौधरी

To Top