उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की पूर्व ब्लाक प्रमुख की सास के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर…

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लिए फिर से कष्ट पूर्ण खबर है, यहां गौलापार निवासी पिछली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाली तथा हल्द्वानी ब्लॉक की पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती संध्या डालाकोटी की सास तथा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता किरण डालाकोटी की
माताजी श्रीमती पार्वती डालाकोटी पत्नी स्वर्गीय श्री हीराबल्लभ का आज आकस्मिक हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे किरन डालाकोटी जी के निवास स्थान पूर्वी खेड़ा,गौलापार से चित्रशिला घाट, रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी। श्रीमती पार्वती डालाकोटी के निधन पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं राजनीतिक नेताओं जिनमें क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, और मोटाहल्दु व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे समेत तमाम समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

To Top