उत्तराखण्ड

पति से झगड़ा कर घर से निकली महिला भीमताल की झील में कूदी जल पुलिस ने बचाया…………… अब होगी काउंसलिंग………… देखें वीडियो…………..

पारिवारिक विवाद के चलते पति से हुई अनबन के बाद घर से बिना बताए निकली अल्मोड़ा की एक महिला ने भीमताल झील में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। इस बीच जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला का सुरक्षित रेस्क्यू कर झील से नाव के सहारे बाहर निकाल लिया। महिला की काउंसलिंग के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस धौलछीना निवासी एक व्यक्ति ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये घर से कही चली गयी। उसने अप्रिय घटना की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से मदद मांगी। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी को अवगत कराते हुए गुमशुदा महिला की थाना क्षेत्र में तलाश शुरु की गयी। सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के निर्देश पर सइबर सेल द्वारा गुमशुदा महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस
आज शुक्रवार को महिला की लोकेशनआज शुक्रवार को महिला की लोकेशन भीमताल क्षेत्र में ज्ञात होने पर भीमताल पुलिस को लोकेशन पर भेजा गया। थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल लोकेशन पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व ही महिला द्वारा भीमताल झील में कूद लगा दी थी। जल पुलिस में तैनात कांस्टेबल सुमित चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए झील में कूदकर महिला को बचा लिया। अपनी जान देने को आमादा महिला को पुलिस टीम द्वारा नाव से सुरक्षित बाहर लाया गया।
थाना धौलछीना पुलिस टीम भीमताल पहुंचकर महिला को लेकर अल्मोड़ा आ रही है। महिला को थाने में लाने के उपरांत काउंसलिंग कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अल्मोड़ा पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, थाना धौलछीना, कांस्टेबल धनीराम, थाना धौलछीना, महिला कांस्टेबल गार्गी रानी, थाना धौलछीना व कांस्टेबल बलवंत प्रसाद, साइबर सेल, व इन्द्र कुमार, साइबर सेल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बीएमडब्ल्यू और ऑडी कार से हाईवे में खतरनाक करतब दिखा रहे थे हल्द्वानी के यह रईसजादे............. हुआ वीडियो वायरल ............पुलिस ने की यह कार्रवाई......... देखें वीडियो.............

घर से नाराज, भीमताल पहुॅच, छलाॅग लगाकर किया हैरान
जल पुलिस ने जान की बाजी लगा कर बचा ली उसकी जान
20 मिनट की त्वरित कार्यवाही में महिला सकुशल बरामद
ये जल पुलिस की है बड़ी हिम्मत,

आईजी कुमाऊँ एवम एसएसपी नैनीताल दिया इनाम…
क्योंकि जांबाज जवान ने दिया महिला को जीवन दान…
■■■■■■■■■■■■■■■

आज  दिनाॅक- 17.02.2023 को प्रातः 09.45 थानाध्यक्ष भीमताल को थानाध्यक्ष धौलछीना अल्मोड़ा द्वारा सूचना दी कि *हाल निवासी धौलछीना क्षेत्र से एक महिला उम्र- 35 वर्ष निवासी- बेलकोट, बेरीनाग जिसकी गुमशुदगी दर्ज है, जो कि नाराज होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घर निकली* है जिसकी *लोकेशन भीमताल* क्षेत्र में है।

  सूचना *श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल की जानकारी में आने पर तत्काल थानाध्यक्ष भीमताल एवं जल पुलिस को अलर्ट* कर *भीमताल क्षेत्र एवं झील के आस-पास पूछताछ कर महिला को सकुशल बरामद करने के निर्देश* पर *थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा* द्वारा *अपनी पुलिस टीम चीता में नियुक्त जल पुलिस के का0 सुमित चौधरी* को लोकेशन से अवगत करा कर झील के आस-पास पूछताछ हेतु निर्देशित किया गया।
*का0 सुमित चौधरी द्वारा तत्परता से महिला की फोटो दिखाकर सभी नाव चालकों से पूछताछ* की गयी, पूछताछ पर मालूम हुआ कि एक महिला नाव से झील की ओर गयी है। सुमित चौधरी द्वारा एक अन्य नाव चालक को लेकर महिला की ओर गये *महिला द्वारा झील में छलाॅग लगा दी।*

जल पुलिस का0 सुमित चौधरी द्वारा मौके पर अन्य लोगों के सहयोग से एवं अपनी जान की बाजी लगाकर भीमताल झील से महिला को सकुशल बरामद किया गया।
इसके उपरान्त सीएचसी भीमताल में ईलाज के बाद सम्बन्धित जिले के थाना पुलिस टीम को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के इस वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी का नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के इस क्षेत्र में मनाया जन्मदिन……………… देखें वीडियो……………….

अदम्य साहस, त्वरित कार्यवाही एवं जीवन दान पर आई0जी0 कुमाऊँ डॉ0 नीलेश आनन्द भरणे एवम एसएसपी नैनीताल श्री पंकज भट्ट द्वारा का0 सुमित चौधरी को क्रमशः 5000 एवम 2500 रूपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

To Top