उत्तराखण्ड

शादी में शामिल होकर रामनगर से लौट रहे हल्द्वानी निवासी युवक को कार ने रौंदा……. दर्दनाक मौत……. परिवार में मचा कोहराम……

हल्द्वानी। रामनगर में शादी समारोह से लौट रहे युवक को कार चालक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में घायल को रामनगर अस्पताल के बाद हल्द्वानी के निजी अस्पताल में लाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। बनभूलपुरा के इंदिरानगर वार्ड 21 निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद अंसार रविवार को रामनगर में अपने स्वजन के संग एक शादी समारोह में गया था। देर रात शादी समारोह से सभी लोग कार से वापस हल्द्वानी के लिए लौट रहे थे। रास्ते में आरिफ लघुशंका करने उतर गया। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। वारदात के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल को स्वजन रामनगर अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात घायल को मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

To Top