हल्द्वानी। अल्मोड़ा स्थित पवित्र तीर्थ जागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे एक युवक से हल्द्वानी में अज्ञात बदमाशों ने मारपीट के बाद लूटपाट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक लक्सर हरिद्वार का रहने वाला युवक बीते शनिवार को अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में दर्शन करने गया था। वापसी में हल्द्वानी आते समय उसे काफी देर हो गई। रात ज्यादा होने पर युवक ने रैन बसेरे की तलाश शुरू की। राजपुरा में मिले दो युवक उसे रेलवे ट्रैक तक ले गए और उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिले। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि जांच की जा रही है।





