उत्तराखण्ड

कांग्रेस हाईकमान द्वारा उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद अचानक प्रीतम सिंह मिले मुख्यमंत्री धामी से, चर्चाओं का बाजार गर्म

कांग्रेस हाईकमान द्वारा उत्तराखंड में कांग्रेस के नए नेतृत्व की घोषणा के बाद पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं में खलबली मच गई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हारने वाली कांग्रेस में नये प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता की घोषणा चौंकाने वाली है। कांग्रेस हाईकमान ने करन महरा को नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्‍मेदारी सौपी है। हाईकमान द्वारा किए गए चयन में प्रीतम सिंह के साथ-साथ गढ़वाल मंडल को भी तवज्जो नहीं दी है। जबकि खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को हराकर चुनाव जीते भुवन चंद्र कापड़ी को सदन में उप नेता के रूप में इनाम दिया है वही अब रानीखेत से चुनाव हारने वाले करन महरा उत्तराखंड कांग्रेस के छठे प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वह 2017 में चुनी गई विधानसभा में उप नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान द्वारा की गई घोषणा के बाद दिग्गज कांग्रेसी नेता प्रीतम सिंह ने देर सांय सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की। रविवार को देर सांय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करते हुए काफी देर उनसे अकेले में गुफ्तगू की।

To Top