राष्ट्रीय

सीज फायर के बाद उत्तराखंड से जम्मू कश्मीर और पंजाब से आवागमन करने वाली इन दो ट्रेनों का निरस्तीकरण किया रद्द- पढ़े ताजा अपडेट…….

लालकुआं। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव एवं दोनों देशों द्वारा एक दूसरे पर हमले करने के चलते उत्तराखंड से देश के बॉर्डर जम्मू कश्मीर एवं पंजाब को जाने वाली ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा है, उक्त तनाव के चलते रेल प्रशासन द्वारा लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस एवं काठगोदाम जम्मू तवी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन फिलहाल निरस्त किया था, जैसे ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर पर सहमति बनी, वैसे ही रेल प्रशासन द्वारा दोनों ट्रेनों का निरस्तीकरण वापस ले लिया गया है, अब उक्त दोनों रेलगाड़िया तय समय पर आवागमन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में क्रिकेटर हरभजन, इरफान पठान और प्रवीण के नाम से लाखों वसूलने वाला सरगना गिरफ्तार... पढ़ें इस इस तरह रची गई साजिश... देखें वीडियो.

इज्जत नगर मंडल के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 15016 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 13 मई 2025 तथा गाड़ी संख्या 15015 अमृतसर- लालकुआं एक्सप्रेस को 14 मई 2025 का निरस्तीकरण रद्द कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता डिफॉरेस्ट एवं राजस्व गांव का शासनादेश होने तक आर पार की लड़ाई का किया ऐलान...

12208 जम्मू तवी -काठगोदाम एक्सप्रेस गाड़ी 11 मई 2025 तथा 12207 काठगोदाम – जम्मू तवी एक्सप्रेस गाड़ी को 13 मई 2025 का जारी निरस्तीकरण रद्द कर दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  बरेलीरोड निवासी परिवार के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत… साथी गंभीर…

उपरोक्त गाड़ियां अपने नियमित समय सारणी अनुसार संचालित की जाएंगी।

Ad Ad Ad
To Top