उत्तराखण्ड

वर्षों तक कर्मचारियों की समस्याओं पर आंदोलन करने वाले कर्मचारी नेता के सेवानिवृत्त होने पर साथियों ने यह कह कर दी विदाई

लालकुआं। यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग डॉली रेंज के उप वनक्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।
यहां डोली रेंज के विश्राम गृह में आयोजित विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त होने पर डौली वन परिवार के सदस्यों द्वारा लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी उप वनक्षेत्राधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी डौली, अनिल कुमार जोशी ने सेवानिवृत्त हुए मेवाड़ी के 38 वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षमय कार्यों पर व्यापक चर्चा की और उनके सुखमय और निरोगी जीवन की कामना करते हुए भावुक होकर विदाई दी।
कार्यक्रम मे उप वनक्षेत्राधिकारी मनोज कुमार जोशी, दिनेश चन्द्र तिवारी, शिव सिंह डांगी, वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट, ललित जोशी, दिनेश पन्त, ललित काला, गीता बिष्ट, अन्नपूर्णा सागर, वन बीट अधिकारी भुवन चन्द्र तिवारी, के अतिरिक्त रंसाली रेंज के उप वनक्षेत्राधिकारी नवल कपिल, वन दरोगा राकेश पन्त, सेवानिवृत्त उप वनक्षेत्राधिकारी पूरन चन्द्र बड़ोला, तराई केंद्रीय वन प्रभाग से उप वनक्षेत्राधिकारी दीवान सिंह रौतेला, वन विकास निगम से चन्द्रमोहन पाण्डे द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन भुवन चन्द्र तिवारी, वन बीट अधिकारी द्वारा किया गया।
फोटो परिचय -उपवन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित करते साथी वन कर्मी

To Top