उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता डिफॉरेस्ट एवं राजस्व गांव का शासनादेश होने तक आर पार की लड़ाई का किया ऐलान…

लालकुआं। बिंदुखत्ता को अभिलंब राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर आगामी 18 फरवरी को आयोजित विशाल रैली एवं धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बिंदुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
शनिवार को बिन्दुखत्ता संजय नगर नंबर एक, दो, तीन नम्बर में जन जागरण कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें ग्राम वासियों से 18 फरवरी को लालकुआं में आयोजित विशाल रैली को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या पहुंचने की अपील की गई।
दर्जनों की संख्या में समिति के सदस्यों ने अलग-अलग टोलियां में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर घरों में दस्तक दी। इस दौरान समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों से बिंदुखत्ता को डी फॉरेस्ट कर राजस्व गांव के शासनादेश होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं होने का वादा लिया।
जनसंपर्क करने वालों में पुष्कर सिंह दानू, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, खिलाफ सिंह दानू, कैप्टन कुंदन सिंह मेहता, हरीश बिसौती, भुवन जोशी, प्रमोद कॉलोनी, प्रवीण दानू, सुजान सिंह, पुष्पा टम्टा, सुमन सेलाल, पुष्कर सिंह दुबड़िया, गिरधर सिंह बम, त्रिलोक सिंह मेहता, मोहन कुड़ाई, खुशाल सिंह मेहता, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, रमेश कुमार, लक्ष्मण धपोला, दीपक जोशी, मदन सिंह धामी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
फोटो परिचय- राजस्व गांव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करते संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य

To Top