उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लव जिहाद का एक और मामला आया सामने…………. महिला से दुष्कर्म कर जबरन इस्लाम कबूलने का बनाया दबाव……………

उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं यहां राज्य की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक सावेज ने अपना नाम समीर और खुद को हिंदू बताकर एक बच्ची की मां को प्रेमजाल में फंसाया और हरिद्वार ले जाकर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप यह भी है कि भेद खुलने पर आरोपित ने पीड़िता की पिटाई की और इस्लाम अपनाने का का दबाव बनाया ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की 13 वर्ष की बेटी है, जो अपने ननिहाल चमोली में रहती है। महिला तलाकशुदा है और एक निजी एजेंसी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजीव नगर के रहने वाले खुद को समीर और हिंदू बताने वाले युवक से हुई। मई 2022 में आरोपित उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ हरिद्वार स्थित बाबर कॉलोनी ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।इसी बीच आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि समीर का असली नाम सावेज है। यह सुनकर महिला घबरा गई और वहां से निकलने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपित ने महिला की बुरी तरह से पिटाई और उस पर इस्लाम अपनाकर निकाह करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपित ने उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
महिला किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर देहरादून पहुंची। इसके बाद भी सावेज महिला को जान से मारने की धमकी देता रहा। पुलिस ने बताया कि सावेज मोटर मैकेनिक का काम करता है। उसने अपनी पत्नी को छोड़ रखा है।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, मारपीट, दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

To Top