उत्तराखण्ड

देश के इन महानगरों से आए कलाकारों ने फागोत्सव में मचाया धमाल… देखें भब्य वीडियो…

लालकुआं। श्री श्याम कृपा परिवार द्वारा होली पर्व के आगमन पर आयोजित भव्य फागोत्सव कार्यक्रम में
जयपुर, कानपुर और रुद्रपुर से आए धार्मिक कलाकारों ने सजाए गए श्री श्याम दरबार में होली पर्व को लेकर विभिन्न धार्मिक भजनों को सुनाकर क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्री खाटू श्याम की सुंदर झांकी में गुलाल अबीर व फूलों की होली समेत विभिन्न धार्मिक गीतों ने क्षेत्रवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तथा भब्य रंगीलो फागोत्सव के दौरान क्षेत्रवासियों ने धार्मिक गीतों पर पूरी रात जश्न मनाया।
भजन संध्या में रुद्रपुर से आये शुभम सक्सेना ने सर्वप्रथम गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्रभु श्याम बाबा के एक दर्जन धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देकर क्षेत्रवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्होंने ‘मेरा भोला है भंडारी, आओ गणपति महाराज, कीजों केसरी के लाल, हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे, बांके बिहारी की देखो लटापटा, आज ब्रज में होली रे रसिया समेत एक दर्जन गीत गाकर क्षेत्रवासियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद कानपुर से आए भजन प्रवाहक श्रेष्ठ दीक्षित ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाणे आनों है, आएगा आएगा आएगा लीले चढ़ सांवरा आएगा, खुला हुआ है खुला रहेगा खाटू वाले का द्वार और मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन गाकर क्षेत्र वासियों को ओतप्रोत कर दिया।
इसके बाद अंतिम गायक कलाकार के रूप में आए जयपुर के भजन प्रवाहक महेश परमार ने शीश के दानी महा बलवानी खाटू वाले श्याम तेरा जयकारा है,
खाटू वाले श्याम तेरा सच्चा दरबार है, आयों सांवलियों सरकार लीले पे चढ़ के, दीनानाथ मेरी बात, मेरा हाथ पकड़ ले रे, श्याम तेरे भरोसे मेरा डेरा, मन की बाता सांवरिया से और जुल्म कर डालो सहित विभिन्न भजनों को गाकर सुबह तड़के तक शमां बनाए रखा।
कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। 6 घंटे तक चले उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने अबीर, गुलाल और फूलों की जमकर होली खेली। फागोत्सव कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अभिमन्यु ढींगरा और आंचल ढींगरा, श्री श्याम कृपा परिवार की कार्यकारिणी के राहुल मित्तल, पंकज गुप्ता, ऋतुल शर्मा, अनिल पाल, राहुल सिंह, मोहन पाल, कार्तिक जोशी, शशि अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, धन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, सुरेश चंद्र गोयल, प्रेमपाल गंगवार, शशि भूषण अग्रवाल और जगदीश अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
फोटो परिचय- फागोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के समक्ष अपनी प्रस्तुति देते कलाकार।

To Top