पंतनगर-लालकुआं स्टेशनों के मध्य किमी सं. 60/7-8 पर स्थित समपार संख्या 48/सी (दवाई फार्म फाटक) तथा मध्य किमी सं. 63/2-3 पर स्थित समपार संख्या 49/ए (सेंचुरी पेपर मिल) को सावधिक ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत हेतु 6 जुलाई, 2022 को प्रातः 06.00 बजे से सायं 06.00 तक बन्द रहेगा।
उक्त समपार सं. 48 का वैकल्पिक मार्ग गोल गेट पर स्थित समपार सं. 47/सी से होगा जबकि समपार सं. 49 का कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। सड़क उपयोगकत्र्ताओं को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दी।
