उत्तराखण्ड

आजादी के अमृत महोत्सव पर क्षेत्र में भारी उत्साह, विधायक बांट रहे घर-घर तिरंगा, सेंचुरी ने निकाली तिरंगा रैली, नगर पंचायत में हुई प्रतियोगिताएं….. पढ़ें विस्तृत खबर

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर पूरा क्षेत्र तिरंगामय हो गया है, उत्साहित क्षेत्रवासी अपने घरों में भव्य भव्य तिरंगे लगा रहे हैं, वहीं कई लोगों ने अपने घरों को सजाया भी है, उधर नगर पंचायत द्वारा नगर क्षेत्र में प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया। साथ ही भाजपा एवं कांग्रेस नेताओं ने भी अपने समर्थकों के घरों में तिरंगे लगवाए। इधर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने घर-घर जाकर सैकड़ों परिवारों में तिरंगे वितरित किए। क्षेत्र में अधिकांश घरों में वह स्वयं गए और उन्होंने लोगों की घर की छत में जाकर अपने हाथ से तिरंगा लगाया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर पूरे नगर में देशभक्ति पूर्ण माहौल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में खुला उप निबंधक कार्यालय.......... महीने में इतने दिन होगी रजिस्ट्री............


इधर सेन्चुरी पल्प एण्ड पेपर लालकुआँ में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सेन्चुरी स्टॉफ एवं वर्कर्स कॉलोनियों के निवासियों ने बढ़-चढ कर प्रतिभाग किया। “तिरंगा यात्रा” में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कारखाने के सुरक्षा जवानों के नेतृत्व में “तिरंगा यात्रा” सेन्चुरी स्टॉफ कॉलोनी द्वार से प्रारम्भ होकर देश भक्ति के नारे के साथ घोड़ानाला वर्कर कॉलोनी होते हुए पच्चीस एकड़ कॉलोनी स्थित शिव मन्दिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा के समापन पर कॉलोनी वासियों, श्रम संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रबन्धन वर्ग के सदस्यों ने अपने विचार रखे, एवं देश की एकता व अखण्डता को हर स्थिति में मजबूत बनाये रखने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं द्वारां लागू किये जा रहे संपत्ति कर के खिलाफ इन लोगों ने उठाया यह कदम............. विधायक ने दिया यह आश्वासन...............


इधर नगर पंचायत कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम अभ्यर्थियों ने शिरकत की। नगर पंचायत द्वारा चिन्हित जजों द्वारा सभी प्रतियोगियों द्वारा बनाए गए चित्रों लेखन सामग्री एवं मेहंदी का अवलोकन करते हुए उनका चिन्हीकरण किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी सुश्री पूजा, नगर निगम हल्द्वानी से आए सुरेंद्र सिंह, अधिकारी सभासद दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, राजलक्ष्मी पंडित, रंजू देवी सहित तमाम गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

To Top