उत्तराखण्ड

लेह में दिवंगत भारतीय सेना के जेसीओ के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के समय को लेकर असमंजस की स्थिति…. अंतिम संस्कार होगा लालकुआं मुक्तिधाम श्मशान घाट में….. तमाम जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने व्यक्त किया शोक….

लालकुआं। यहां गांधीनगर निवासी भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान उनके कार्यस्थल लेह में हृदय गति रुकने से निधन बाद शनिवार की शाम तक लेह से उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ के लिए रवाना नहीं किया जा सका। जिसके पीछे वजह वहां का खराब मौसम बताया जा रहा है। इधर उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं, तथा परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का पार्थिव कल कितने बजे तक लालकुआं पहुंचेगा इसके बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्योंकि ले है से चंडीगढ़ तक पार्थिव शरीर हवाई जहाज द्वारा लाया जाना है। तथा चंडीगढ़ से लालकुआं मोटर मार्ग द्वारा लाया जाएगा जिसकी बाज क्षेत्रवासी उनके अंतिम दर्शन करेंगे और फिर नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यहां वार्ड नंबर दो निवासी सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल से सेवानिवृत्त राम पाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार जोकि एएमई कोर भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत थे, का गत दिवस हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया, जिनका पार्थिव शरीर वायुयान द्वारा पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से सड़क मार्ग द्वारा लालकुआं उनके आवास में पहुंचेगा, जेसीओ धर्मेंद्र के निधन की सूचना से उनके परिवार में कोहराम मच गया, वही लालकुआं नगर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी, 36 वर्षीय धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ा 11 वर्षीय बेटा आर्यन कक्षा 5 में और छोटा 7 वर्षीय युग कक्षा दो में बीएलएम एकेडमी में अध्ययनरत है, मृतक धर्मेंद्र गंगवार की धर्मपत्नी मीरा गंगवार का रो रो कर बुरा हाल है, धर्मेंद्र के पिता रामपाल गंगवार का कहना है कि वर्ष 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत था।
इधर जेसीओ धर्मेंद्र गंगवार के निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शोक संदेश जारी करते हुए धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख जताया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ट्वीट करके गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन कुमार चौहान, सरदार गुरदीप सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, जीवन कबडवाल, भुवन पांडे, रवि शंकर तिवारी, बॉबी संभल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
फाइल फोटो- मृतक सैनिक धर्मेंद्र गंगवार

To Top