उत्तराखण्ड

हरेला पर्व की पूर्व बेला पर नगर पंचायत कार्यालय और अवंतिका कुंज मंदिर में किया गया पौधारोपण…………

लालकुआं। हरेला पर्व की पूर्व बेला पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने अवंतिका कुंज देवी मंदिर और नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के पदाधिकारियों के साथ छायादार तथा फलदार पौधों का रोपण किया।


क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध लोक पर्व है, इस मौके पर क्षेत्रवासी अधिक से अधिक पौधों का अपने घरों एवं आसपास रोपण करें, साथ ही उक्त पौधों की सुरक्षा करना भी सुनिश्चित करें, क्योंकि पौधे छाया देने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में हमें ऑक्सीजन भी देते हैं। इससे पूर्व विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने अवंतिका कुंज देवी मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया, साथ ही इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को पौधे भी वितरित किए, कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, सभासद हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, संजीव शर्मा, सुरेंद्र लोटनी, अरुण जोशी, हरीश नैनवाल, अरुण प्रकाश बाल्मीकि, नारायण सिंह बिष्ट, संजय अरोड़ा, विनोद श्रीवास्तव, बॉबी संभल, प्रियांशु श्रीवास्तव, मंदिर समिति के महामंत्री भुवन पांडे, पंडित चंद्रशेखर जोशी, हरीश नैनवाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

To Top