उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी ने लालकुआं के इस युवा कार्यकर्ता को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी… हुआ जबरदस्त स्वागत…

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के निर्देश में जनपद के जुझारू एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें विभिन्न दायित्व से नवाजा जा रहा है, इसी कड़ी में भाजपा के लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष का दायित्व तेजतर्रार युवा भाजपाई धीरज भट्ट को सौपा गया है, उक्त दायित्व मिलने पर भाजपा नेताओं ने सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती और विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा के नेतृत्व में धीरज भट्ट को फूल मालाओं से लादते हुवे उसका भव्य स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में पूर्व चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, व्यापारी नेता कृष्ण भट्ट, युवराज खाती, पारितोष बिष्ट, करन तिवारी, वरुण पाठक, रौनक चन्द्, गौरव नैनवाल, अमन भंडारी, मुकुल आर्य और राजकिरन सेतिया सहित कई क्षेत्रवासी मौजूद थे।

To Top