उत्तराखण्ड

बड़ा मामला-:लालची लेखागार को धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, 07 लोगो को जीवित दिखाकर हड़पी लाखो की पेंशन

  कभी-कभी अधिक लालच मनुष्य को जेल की हवा खिला देता है ऐसा ही वाक्या यहां उस समय देखने को मिला जब आज दिनांक *21/02/22* को *श्री गुलाब सिंह कंबोज, चौकी प्रभारी खैरना* द्वारा *कोतवाली भवाली* में पंजीकृत *मु0अ0सं0 03/22 U/S 409/420/467 IPC* में धोखाधड़ी में संलिप्त अभियुक्त संजय कुमार पुत्र श्री त्रिलोक राम निवासी स्टाफ हाउस मल्लीताल, उम्र 43 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त द्वारा पूर्व में कोषागार कौश्या कुटोली में लेखाकार के पद पर नियुक्त रहते हुए पद का दुरुपयोग कर *07 मृतक पेंशनरों की पेंशन को अपने खाते में लेकर कीमत लगभग 13,66,931/- रुपए राजकीय धन* का गबन किया गया था। जिस पर संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा अभियुक्त को प्रशासनिक आधार पर निलंबित कर कोषागार नैनीताल में संबद्ध किया गया था। कोतवाली भवाली में पंजीकृत धोखाधड़ी के उपरोक्त मुकदमे में आरोपों की पुष्टि होने पर अभियुक्त को नैनीताल पुलिस द्वारा आज कोषागार परिसर नैनीताल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नैनीताल पेश में किया गया।

गिरफ्तारी टीम
1. उप निरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज, प्रभारी चौकी खैरना।
2.कॉन्स्टेबल 22 राजेंद्र गोस्वामी
3. कांस्टेबल 847 प्रयाग जोशी

To Top