उत्तराखण्ड

बड़ी खबर:- यूएस नगर में मामूली सी बात पर पूर्व विधायक के रिश्तेदार की सरेआम गोली मारकर हत्या से मची सनसनी…………

सितारगंज। मामूली सी बात पर क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति को पड़ोस के ही अपराधिक गतिविधियों से जुड़े एक युवक ने घर से तमंचा लाकर फायर कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई, यहां गांव सैजनी में मंगलवार शाम को खेत में पानी लगाने के दौरान सुरजीत सिंह राणा को गांव के एक व्यक्ति ने गोली मार दी। मृतक नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा का रिश्तेदार है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम 42 वर्षीय सुरजीत सिंह खेत में पानी लगा रहे थे। गांव के ही व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गयी। उसके बाद आरोपी घर से तमंचा लाया और शाम करीब सात बजे सुरजीत के सीने पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुन सुरजीत के भाई और बाकी लोग मौके पर पहुंचे।
वह उनको जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानी के लिए देवरानी-जेठानी मैदान में, दुविधा में फंसा परिवार………

हत्यारोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

सुरजीत सिंह राणा के हत्यारोपी का अपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध रहा है। 2017 में फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण में नामजद था। यह प्रकरण काफी चर्चाओं में रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद बाहर आया था। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ग्रामीणों को आए दिन धमकाता रहता था। अस्पताल पहुंचे लोगों ने पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को बताया कि आरोपी पहले ध्यानपुर में रहता था।

To Top