उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता निवासी सैनिक पुत्र एडवोकेट प्रदीप लोहनी पदोन्नति होकर बने उच्च न्यायालय में सहायक शासकीय अधिवक्ता…


लालकुआं। उत्तराखंड शासन द्वारा जारी अधिसूचना में न्याय अनुभाग के प्रमुख सचिव अमित कुमार सिरोही द्वारा कहा गया है कि उत्तराखण्ड वादकारिता नीति 2011 एवं उच्चतम न्यायालय तथा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में उत्तराखण्ड राज्य के विधि अधिकारियों की नियुक्ति की गई हैं, जिसके तहत उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से पैरवी करने हेतु वर्णित विधि अधिकारी को तत्काल प्रभाव से, अग्रेत्तर आदेश तक, निम्नवत आबद्ध किए जाने की राज्यपाल, द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इनमें बिन्दुखत्ता निवासी उच्च न्यायालय नैनीताल में बतौर विधि अधिकारी( वाद धारक) के रूप सेवा दे रहे एडवोकेट प्रदीप लोहनी को सहायक शासकीय अधिवक्ता के पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी हैं।
विदित् रहे कि प्रदीप लोहनी बिन्दुखत्ता निवासी पूर्व सैनिक हरीश चंद्र लोहनी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उनके छोटे भ्राता भी भारतीय सेना में सेवारत हैं।
फाइल फोटो- प्रदीप लोहनी

To Top