लालकुआं। लंबे समय से लालकुआं नगर में भारतीय जनता पार्टी के विस्तार और संगठन आत्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रयास में लगे वरिष्ठ भाजपा नेताओ को आखिरकार पार्टी द्वारा सम्मान दे दिया गया है, जिस पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सेतिया और बॉबी संभल को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं जिला प्रभारी राजेश कुमार द्वारा महामंत्री का दायित्व देकर संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान कर दी है। महामंत्रियों के अलावा अन्
घोषित कार्यकारिणी में चार मंडल उपाध्यक्ष जिसमें हरीश नैनवाल, पंकज सिंह, विनोद शर्मा और सचिन अग्रवाल, मंडल मंत्रियों में सुमित्रा सिन्हा, ममता चौहान, दुर्गेश शुक्ला और ओमपाल कश्यप, कोषाध्यक्ष धर्मवीर गौतम, कार्यालय मंत्री केके पांडे, मीडिया संयोजक दीवान सिंह बिष्ट, आईटी संयोजक रवि कटिहार और सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक सिंह को नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति पर क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
