उत्तराखण्ड

विधायक के नेतृत्व में डीएम से मिले भाजपा नेताओं ने उठाये लालकुआं बिंदुखत्ता के यह ज्वलंत मुद्दे… यह मिला आश्वासन…

लालकुआं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से विधायक डॉ मोहन बिष्ट के नेतृत्व में मिले भाजपा नेताओं ने लालकुआं गौला रोड में अभिलंब ओवरब्रिज बनाने, गौला तटबन्ध एवं शहीद मोहन नाथ स्टेडियम बनाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
आज नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के साथ गए भाजपा नेताओं की बिन्दुखता की गंभीर समस्याओं पर चर्चा हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला के मुताबिक गौला के तटबंध, लंबे समय से बिंदुखत्ता वासियों को परेशान करने वाले गौला रोड में बने रेलवे फाटक की समस्या से छुटकारा दिलाते हुए वहां ओवर ब्रिज निर्माण, लालकुआं और बिन्दुखत्ता से कनेक्ट शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम के संदर्भ और बिन्दुखता राजस्व को लेकर विस्तृत बातचीत हुई। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगां। ज्ञापन देने वालों में बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, हल्दुचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन चुफाल सहित कई नेता मौजूद रहे।

To Top