उत्तराखण्ड

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा एवं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा…….

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अत्यधिक विवाद हो जाने तथा कोर्ट कचहरी में मामला चले जाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का परिणाम जिला प्रशासन द्वारा आखिरकार घोषित कर दिया गया। बीते गुरुवार को हुए मतदान में कुल 27 सदस्यों में से केवल 22 सदस्य ही वोट डाल सके थे, जबकि पाँच सदस्य कथित अपहरण के चलते मतदान में शामिल नहीं हो पाए थे। कांग्रेस ने इस मामले में उच्च न्यायालय की शरण ली है, इसी दौरान पांच जिला पंचायत सदस्य अपह्रत होकर अचानक लापता हो गए, इस चक्कर में भी पूरे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गम है। चूंकि समय पर सभी सदस्य नहीं मिल पाए, चुनाव प्रक्रिया को गुरुवार शाम 5 बजे स्थगित कर दिया गया था। मतगणना तो हो गई थी, लेकिन परिणामों को सुरक्षित रखा गया था। मंगलवार को जिला कोषागार में आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दरमवाल ने 11 मत हासिल कर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 मत मिले। एक मत को रद्द कर दिया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रत्याशी—देवकी बिष्ट—को बराबर 11-11 वोट मिले। ऐसे में निर्णय टॉस से किया गया, जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने किस्मत के सहारे जीत हासिल की और जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनीं। इस चुनाव में राजनीतिक उठापटक और सदस्यों के लापता होने का मामला पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है।

To Top