उत्तराखण्ड

भाजपा ने दिया कांग्रेस पार्टी को फिर से झटका….. अब यह कांग्रेसी समर्थकों के साथ शामिल हुए भाजपा में….. पढ़ें विस्तृत खबर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसके तहत रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने खटीमा में वरिष्ठ कांग्रेसी को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा कर कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री को खटीमा विधानसभा सीट से हराने वाले भुवन कापड़ी को तगड़ा झटका दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  1948 से दूध एवं दुग्ध पदार्थों की आपूर्ति कर रहे दुग्ध संघ की प्रबंध कमेटी की बैठक अब इस दिन होगी हल्द्वानी जेल में………………………….


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय खटीमा दौरे पर हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन सी.एम. धामी ने खटीमा में कांग्रेस प्रदेश सचिव तरुण ठाकुर के साथ प्रदेश संगठन सचिव राम पांडे और महेंद्र ठाकुर को भाजपा का पटका पहनाकर बीजेपी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।

यह भी पढ़ें 👉  चैंपियन को जेल और विधायक उमेश को बेल............... आये दोनों के नये एक्सक्लूसिव वीडियो............. देखें वीडियो............

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बी.जे.पी. परिवार में शामिल पर होने पर सभी कांग्रेसी नेताओं का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

To Top