उत्तराखण्ड

भाजपा को बड़ा झटका:- हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी ने कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की:- पढ़ें पूरी खबर

लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज भाजपा का एक महत्वपूर्ण विकेट को गिराते हुए हल्द्वानी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री रूपा देवी को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, रूपा देवी ने कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की।
विदित रहे कि रूपा देवी ने अथक परिश्रम के बाद हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी भारतीय जनता पार्टी झोली में डाली थी, उनका कांग्रेस में जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

To Top