उत्तराखण्ड

ग्राम प्रधान संगठन की अध्यक्ष रुकमणी नेगी भारत आत्मनिर्भर ग्राम सशक्तिकरण पुरस्कार से हुई सम्मानित

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी को देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत आत्मनिर्भर ग्राम सशक्तिकरण पुरस्कार
भारत में पंचायती राज प्रणाली के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष तथा हल्दूचौड़ की ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी को अत्यंत प्रतिष्ठित भारत आत्मनिर्भर ग्राम सशक्तिकरण पुरस्कार से देहरादून में नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि पंचायती राज मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत 24 अप्रैल 2010 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी, इधर ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी को अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार करते हुए ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी नेगी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

To Top