उत्तराखण्ड

चंपावत उपचुनाव – अजेय के कुशल प्रबंधन से हुई अजेय जीत

चंपावत उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के कुशल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिलाई प्रचंड जीत । महामंत्री संगठन अजय कुमार ने विधानसभा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को तथा बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी। और विधानसभा से बाहर के अनावश्यक कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान चंपावत विधानसभा में घुसने पर रोक भी लगाई तथा उन्होंने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को बेहद सक्रिय किया। महामंत्री संगठन अजेय कुमार कार्यकर्ताओं को मजबूती देने का काम बखूबी कर रहे थे। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता चुनाव में जी जान से लग गए और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचंड जीत हासिल की।

To Top