राष्ट्रीय

बचपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट:सिर में आई गंभीर चोट; बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल सीजन 2025 का किताब आरसीबी के नाम……. विराट कोहली हुए भावुक……

सहदेव छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जब कोरोना काल में घर बैठे कई लोग वीडियोस और रील्स बना रहे थे, तब सहदेव का गाना ‘बचपन का प्यार’ खूब लोकप्रिय हुआ था। सोशल मीडिया ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। बच्चे का वीडियो इतना वायरल हुआ कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सामने सहदेव से इस गाने को गाने की गुजारिश की थी।

इधर सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवर और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल में आरसीबी की जीत के जश्न में मची भगदड़.... 11 की मौत…. तीन दर्जन गंभीर…. मुआवजे का ऐलान…. देखें वीडियो……

सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

यह भी पढ़ें 👉  आईपीएल सीजन 2025 का किताब आरसीबी के नाम……. विराट कोहली हुए भावुक……

कोहली की तरह क्रिकेटर बनना चाहते हैं सहदेव

सहदेव बादशाह की तरह ही एक बहुत बड़े सिंगर बनना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है, क्रिकेट के क्षेत्र में व विराट कोहली की तरह एक बड़े क्रिकेटर बनना चाहते हैं।

To Top