उत्तराखण्ड

चुनाव घोषित:- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की लालकुआं इकाई के इस दिन होंगे चुनाव………. चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव आगामी 31 मई को संपन्न होंगे। इससे पूर्व तमाम प्रक्रियाएं पूर्ण कराई जाएंगी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने संयुक्त रूप से लालकुआं चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया।

i


यहां वार्ड नंबर 2 स्थित मुख्य बाजार में चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि लालकुआं व्यापार मंडल के चुनाव में सभी व्यापारी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। फिलहाल 12 सौ वोट बन चुके हैं, वोट बनाने की तिथि और बढ़ाई जा रही है। सभी व्यापारी इसमें सहयोग करके चुनाव संपन्न कराएं। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने कहा कि पुलिस और व्यापारियों का चोली दामन का साथ रहता है, दोनों ही शांति व्यवस्था चाहते हैं, यह चुनाव सभी व्यापारी वर्ग मिलकर शांतिपूर्ण संपन्न कराए। व्यापार मंडल चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन कबडवाल ने चुनाव प्रक्रिया की घोषणा करते हुए कहा कि 15 मई तक मतदाता बनाए जाएंगे, 20 मई को मतदाता सूची जारी की जाएगी, 21 को आपत्ति की जायेगी, 22 को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, 23 मई को मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी की जाएगी, 24 मई को नामांकन फार्म वितरित किए जाएंगे, 25 को फार्म जमा करने की तिथि, 26 को नामांकन पत्रों की जांच, 27 को नाम वापसी तथा 31 मई को मतदान एवं मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन पदों के लिए चुनाव किए जाएंगे उनमें अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव, प्रचार मंत्री, संगठन मंत्री, महिला उपाध्यक्ष और महिला सचिव भी चुने जाएंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, समाजसेवी हेमंत नरूला, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, व्यापार मंडल की लालकुआं इकाई के प्रभारी प्रदीप सब्बरवाल, सह प्रभारी संजय जोशी, व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सहायक चुनाव अधिकारी पूरन रजवार, सुंदर खुराना, संजीव शर्मा, राज कुमार सेतिया, इस्तकार अंसारी, गोपी गर्ग और बॉबी संभल तथा अन्य गणमान्य लोगों में प्रेम नाथ पंडित, अनूप भाटिया, नंदन सिंह राणा, विनोद पांडे, जगदीश अग्रवाल, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
फोटो परिचय- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता व अन्य
लालकुआं के व्यापारियों को संबोधित करते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता

To Top