उत्तराखण्ड

कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने नैनीताल जिलाध्यक्ष चयन को लेकर की रायशुमारी…….. इन दावेदारों के सुझाए नाम……..

लालकुआं। नैनीताल के जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी पर्यवेक्षक एवं प्रभारी द्वारा स्थानीय कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बुलाकर रायशुमारी की।
यहां अंबेडकर पार्क में आयोजित मुक्ति कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे और
पीसीसी प्रभारी संदीप सहगल द्वारा लालकुआं क्षेत्र में रायशुमारी करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अलग-अलग बुलाकर उनसे जिलाध्यक्ष के चयन के संबंध में राय ली। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को लेकर चर्चा की। साथ ही कर्मठ कार्यकर्ता को संगठन में उचित स्थान देने का आश्वासन भी दिया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 14 सितंबर को नैनीताल के कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव होना है, जिसके लिए पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान पांडे, हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, राजेंद्र सिंह खनवाल, नितिन पन्त, बालम सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, पूरन सिंह रजवार, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, राजेंद्र बिष्ट, संजय किरौला, केदार पलडिया, जया कर्नाटक, ग्राम प्रधान रमेश जोशी, हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, दीपक बतरा अनीश अहमद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्म सिंह, राजेंद्र चौहान और वरिष्ठ युवा कांग्रेसी हेमवतीनंदन दुर्गापाल समेत भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
फोटो परिचय- लालकुआं में कांग्रेसियों को संबोधित करते पार्टी पर्यवेक्षक सुखदेव पांसे

To Top