उत्तराखण्ड

साइबर ठगों ने मोबाइल पर फोन किया और व्यवसाई के खाते से निकाल लिए 5 लाख रुपए….. पढ़ें फिर क्या हुआ….. देखें वीडियो

साइबर क्राईम सैल नैनीताल द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस करायी गयी 6 लाख 55, हजार- रू0 की पूर्ण धनराशि

साइबर टोल फ्री नंबर 📱1930,
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
श्री पंकज भटट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय, द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी के अपराधों की रोकथाम व उनमें त्वरित कार्यवाही हेतु साइबर क्राईम सैल एवं समस्त थाना प्रभारियों को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस क्रम में श्री नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदय के पर्यवेक्षण में गठित साइबर क्राईम सैल टीम द्वारा साइबर अपराध के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिस क्रम में :-
🔹आवेदक नवीन चन्द्र सुयाल निवासी हल्द्वानी जनपद नैनीताल के बैंक खाते से किसी अज्ञात द्वारा अनधिकृत तरीके से 524987 ₹-/ आहरित किए जाने संबंधित साइबर अपराध की सूचना आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राईम सैल जनपद नैनीताल को दी गई, साइबर क्राईम सैल नैनीताल द्वारा तत्काल आवश्यक तकनीकी जानकारी/ कार्यवाही कर धनराशि 500000 /- रु0 वापस करा दी गई ।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं द्वारां लागू किये जा रहे संपत्ति कर के खिलाफ इन लोगों ने उठाया यह कदम............. विधायक ने दिया यह आश्वासन...............


🔹आवेदिका सुनीता आर्य निवासी मल्लीताल जनपद नैनीताल के बैंक खाते से किसी अज्ञात द्वारा अनधिकृत तरीके से 177328₹-/ आहरित किए जाने संबंधित साइबर अपराध की सूचना आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राईम सैल जनपद नैनीताल को दी गई, साइबर क्राईम सैल नैनीताल द्वारा तत्काल आवश्यक तकनीकी जानकारी/ कार्यवाही कर धनराशि 63558.14 /- रु0 वापस करा दी गई
🔹आवेदक नाजिम खान निवासी वनभुलपुरा जनपद नैनीताल के क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात द्वारा अनधिकृत तरीके से 92000₹-/ आहरित किए जाने संबंधित साइबर अपराध की सूचना आवेदक द्वारा तत्काल साइबर क्राईम सैल जनपद नैनीताल को दी गई, साइबर क्राईम सैल नैनीताल द्वारा तत्काल आवश्यक तकनीकी जानकारी/ कार्यवाही कर धनराशि 92000₹-/ रु0 वापस करा दी गई।
🔹 अपनी धनराशि वापस पाकर आवेदको द्वारा जनपद नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
🔹 जनपद पुलिस आम-जनमानस से अपील करती है- किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर – 1930, नजदीकी थाना में दर्ज करें।

पुलिस टीमः-
1- निरीक्षक श्री संजय कुमार, प्रभारी साइबर क्राईम सैल
2- उ0नि0श्री विजय कुमार।
3- आरक्षी अरविन्द बिष्ट।
4- आरक्षी राजेश बिष्ट।
5- आरक्षी पंकज शाही।

यह भी पढ़ें 👉  छुट्टी पर आए आए पैरामिलिट्री के कमांडो को बिंदुखता में जबरन कार से उतार कर नशेड़ियों ने किया अधमरा……………. एसटीएच में भर्ती…………….

To Top