हल्द्वानी। हल्द्वानी में राजनाथ सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को काफी सराहा। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार राज्य में अपने दूसरे कार्यकाल के भी चार साल पूरे कर लिए हैं। धामी के काम के तौर तरीकों के पुल बांधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में धुआंधार विकास हुआ है ऐसे में उन्हें धाकड़ धामी नहीं धुरंधर धामी कहा जाना चाहिए। उन्होंने उनके कार्यकाल को साधारण कार्यकाल न बताते हुए उत्तराखंड के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया।
उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। धामी के काम को सराहते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी को ‘धाकड़ धामी’ नहीं ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने धामी नेतृत्व की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। दूसरी पार्टियों की कार्यप्रणाली और भाजपा की कार्यप्रणाली का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाता है जबकि कांग्रेस की सरकारों के दौरान घोटालों पर पर्दा डाला जाता है। धामी को साफ छवि की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्होंने उन्हें एक प्रभावी नेता भी बताया।





