
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक नतीजों में भाजपा आम आदमी पार्टी पर जबरदस्त तरीके से भारी पड़ती दिख रही है। भाजपा और आप के तमाम बड़े नाम आगे—पीछे हो रहे हैं। प्रारंभिक रुझानों में जहां आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री आतिश पांचवें राउंड के बाद भी पीछे चल रही है। इधर उत्तराखंड प्रभारी एवं करोल बाग सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत कुमार गौतम भी 5000 वोट से पीछे चल रहे हैं।
फिलहाल कांग्रेस का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। मनीष सिसौदिया, आतिशी, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, अमानउल्लाह खान व अवध ओझा के वोटों का रूझान आगे पीछे होते दिखाई दे रहे है।
हालांकि भाजपा खेमा शुरुआती रूझानों के बाद खुश होता नजर आ रहा है 11बजे भाजपा 40 और आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान किया जा रहा है. दिल्ली विधानसभा की तमाम बड़ी और हॉट सीटों के नतीजे जल्द सामने आ जाएंगे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार को 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 94,51,997 लोगों ने अपने वोटों का इस्तेमाल किया. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी. अपने वोटों का इस्तेमाल करने वालों में 50.42 लाख पुरुष और 44.08 लाख महिला वोटर्स शामिल रहीं, जबकि 403 थर्ड जेंडर वोटर्स ने भी हिस्सा लिया।
