उत्तराखण्ड

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने किया नमन

लालकुआं। संविधान निर्माता डा0 भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह द्वारा अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व श्रममंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का ने अम्बेडकर को भारत का सच्चा मार्ग दर्शक बताते हुए कहा कि उनके बताये मार्ग का अनुसरण कर भारत शीघ्र ही विश्व का सबसे विकसित राष्ट्र बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के इस वरिष्ठ भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी का नैनीताल एवं उधम सिंह नगर के इस क्षेत्र में मनाया जन्मदिन……………… देखें वीडियो……………….

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि बाबा साहब के कुशल नेतृत्व ने भारत को विश्व का सबसे सशक्त संविधान दिया है। जिसके बूते हमारा देश दिनों दिन तेजी के साथ तरक्की कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन कुमार चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, रविशंकर तिवारी,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जिला मंत्री संजीव शर्मा, सभासद धन सिंह बिष्ट, भाजपा महामंत्री मुकेश सिंह, नगर पंचायत के सफाई नायक श्रीपाल, सुनील राजभर, सोनू भारती सहित कई गणमान्य लोगों ने सम्बोधित किया। इससे पूर्व तमाम लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

To Top