लालकुआं। ग्राम प्रधान संगठन नैनीताल के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने केंद्र सरकार द्वारा आज प्रस्तुत किए गए आम बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट से पंचायतों को गहरी निराशा हुई है। बजट में पंचायतों की वास्तविक जरूरतों, स्थानीय विकास कार्यों और वित्तीय स्वायत्तता को मजबूत करने के लिए कोई ठोस एवं स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया। इससे ग्रामीण स्तर पर विकास की गति प्रभावित होने की आशंका है।”





