उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर डोली धरती……………. भूकंप के झटकों से हिली देवभूमि………………..

देवभूमि उत्तराखंड में भूकंप के झटके आने से लोग घरों के बाहर निकलने को विवश हो गए यहां उत्तरकाशी ज‍िले में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर न‍िकल आए। बताया जा रहा है क‍ि सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके से धरती ह‍िल गई। भूकंप की तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। शुक्रवार को भूकंप का झटका इतना तेज था कि रोजमर्रा के कामों में लगे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, आज के इस भूकंप के झटके ने वर्ष 1991 में आई विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें भी ताजा हो गयीं।

यह भी पढ़ें 👉  चैंपियन और उमेश विवाद मामले में शासन प्रशासन हुआ सख्त……………. प्रणव गिरफ्तार……… विधायक भी लिए गए हिरासत में………. यह बोले एसएसपी हरिद्वार…………….. देखें एक्सक्लूसिव वीडियो……………..

विदित रहे कि उत्तरकाशी में 3.5 तीव्रता के भूकंप से धरती के हिलने की खबर सामने आई है। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 8 बजकर 19 मिनट 28 सेकेंड पर उत्तरकाशी में तीसरा झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले सुबह 7:41 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसके बाद एक और झटका लोगों ने महसूस किया। लगातार झटकों से लोगों में खौफ बढ़ गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। शुक्रवार की सुबह से भूकंप के अब तक तीन झटके महसूस किए गए । सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर महसूस किया गया। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 3.5 और केंद्र उत्तरकाशी में होने की रिपोर्ट आई है। भूकंप के झटके काफी कमजोर थे, लेकिन लोगों को धरती हिलती महससू हुई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही, भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है।

To Top