उत्तराखण्ड

दर्जनों भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने पार्टी को अलविदा कहते हुए इस….. प्रत्याशी को समर्थन करने का किया ऐलान

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त एवं टिकट वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी कि लाल कुआं क्षेत्र क के दर्जनों पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व सहित पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे पवन चौहान का समर्थन करने का ऐलान कर दिया।
यहां अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक स्थित भाजपा महिला नेत्री पूजा सिंह के आवास पर हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के लालकुआ मंडल उपाध्यक्ष ब्रिजेश यादव एंव भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महांमत्री कुदंन सुप्याल के सयुंक्त नेतृत्व में हम भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया गया कि भाजपा की गलत नीतियां और टिकट वितरण की गलत तरीके से प्रक्रिया करने, पार्टी से बगावत करने वाले को टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अपमान किया है, जिससे सभी पदाधिकारी व अनेकों भाजपा कार्यकर्ता अपने दायित्व एवं संगठन से इस्तीफा दे रहे हैं।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो.अलीम उर्फ मतलीम खांन, मड़ल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला सक्रिय सदस्य उमाशंकर यादव, युवा मोर्चा के सचिव राजू यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने दायित्व एवं पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा छोड़ने वाले पदाधिकारियों ने कहा कि वह क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले निर्दलीय प्रत्याशी पवन चौहान को समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि पवन चौहान ही ऐसे नेता है जो भाजपा के लिए हमेशा से सेवा भाव के साथ कार्य करते आ रहे थे उन्हीं की बदौलत ही सभी कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े थे, लेकिन अब पवन चौहान पार्टी में नही तो वह लोग भी भाजपा नही रहेंगे। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। इधर इस्तीफा देने अन्य पदाधिकारियों वालो में भाजपा जिला सक्रिय सदस्य उमाशंकर पासवान, बूथ अध्यक्ष दीपक यादव, बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार, बरिष्ठ नेता कन्हैया सिंह, हैप्पी उपाध्याय, युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष जय दुबे, शशी अग्रवाल, कलावती देवी, शिल्पी देवी, माया देवी, रानी देवी, श्रंगार देवी, चम्पा देवी, नितिन कुमार, अरविंद कुमार, बब्ली देवी, अनीता देवी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top