उत्तराखण्ड

नशे में धुत युवती ने बाजार में किया हंगामा, जिसके बाद कर डाला ऐसा काम कि होना पड़ा अस्पताल में भर्ती….. पढ़ें विस्तृत खबर

नशे में धुत युवती के ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद उक्त युवती ने अपने हाथ की नस काट ली, उक्त घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पर्यटक महिला लखनऊ से नैनीताल घूमने पहुंची थी, महिला ने फोन पर अपने बॉयफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद हाथ की नस काट ली, आनन फानन में महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नस काटने से पहले उसने नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा काटा, जिसके बाद ब्लेड से महिला ने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोग उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक अरविंद पांडे की जबरदस्त एंट्री से विरोधी पस्त... प्रतिद्वंदी की प्रेस वार्ता हंसी मजाक में बदली… देखें वीडियो…

जानकारी के मुताबिक लखनऊ निवासी महिला अपनी दूसरी महिला दोस्त के साथ नैनीताल घूमने आई थी। वह तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरी थी। गुरुवार शाम वह होटल में अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद युवती ने जमकर शराब पी। नशे में धुत युवती होटल के कमरे से लेक ब्रिज चुंगी तक पहुंच गई। जहां उसने बीच सड़क पर हंगामा काटा। इसी दौरान उसने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. अजहर ने बताया कि युवती की कलाई पर गहरा घाव नहीं है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। वहीं तल्लीताल पुलिस की ओर से पर्यटक महिला और उसकी सहेली से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।

To Top