उत्तराखण्ड

भारी बरसात के चलते लालकुआं से इन बड़े स्टेशनों को आवागमन वाली कई रेलगाड़ियां हुई निरस्त………… पढ़ें विस्तृत खबर………

लालकुआं। उत्तराखंड में अत्यधिक वर्षा होने के कारण बाजपुर-हेमपुर इस्माइल रेलवे स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 49/3-7 पर मिट्टी का कटाव होने के कारण रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा को ध्यान में रखते हुए लालकुआं-काशीुपर रेल खंड पर ट्रेन यातायात को निलंबित किया गया है। जिसके कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शॉर्ट टर्मिनेशन निम्नवत किया जाएगा:-

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं, बिंदुखत्ता, हल्दूचौड़ और हल्द्वानी में इन तारीखों को विद्युत बिलों एवं समस्याओं को लेकर लगेंगे विशेष शिविर… उठाएं लाभ,

निरस्तीकरण

05384 काशीपुर-लालकुआं विशेष गाड़ी, 05364 लालकुआं-मुरादाबाद विशेष गाड़ी एवं 15056 रामनगर- आगरा फोर्ट एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन 6 जुलाई 2023 को निरस्त रहेगा।

05363 मुरादाबाद-लालकुआं विशेष गाड़ी एवं 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन 7 जुलाई, 2023 को निरस्त रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक अरविंद पांडे की जबरदस्त एंट्री से विरोधी पस्त... प्रतिद्वंदी की प्रेस वार्ता हंसी मजाक में बदली… देखें वीडियो…

शार्ट टर्मिनेशन

05336 कासगंज-काशीपुर विशेष गाड़ी का संचालन 6 जुलाई, 2023 को शार्ट टर्मिनेट लालकुआं पर किया जाएगा। इस गाड़ी का संचालन लालकुआं-काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर ट्रेनिंग में गये बिंदुखत्ता निवासी पुलिस हैड-कांस्टेबल का आकस्मिक निधन होने से परिवार में मचा कोहराम...

15060 आनंद विहार-लालकुआं एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन 6 जुलाई, 2023 को काशीपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा इस गाड़ी का संचालन काशीपुर-लालकुआं के मध्य निरस्त रहेगा।

Ad Ad Ad
To Top