उत्तराखण्ड

बच्चीधर्मा हल्दूचौड़ में घर के आंगन में खड़ा हो गया हाथी… बाल-बाल बचे पति पत्नी,

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बच्चीधर्मा के कई गांवों में पहुंचे दो जंगली हाथियों ने पूरी रात फसलों को रौंदा, वही हाथी भगाने के चक्कर में अंधेरे में अचानक सामने आए हाथी से जान बचाने को ग्रामीण दंपति के हाथ पांव फूल गए, बमुश्किल उन्होंने जंगली हाथी से अपनी जान बचाई।
यहां निकटवर्ती क्षेत्र बच्चीधर्मा में बीती रात लगभग 1 बजे अचानक दो हाथी घुस आए, जिन्होंने ग्रामीणों के खेतों में घुसकर फसल रौदनी शुरू कर दी, ग्राम दुम्का बंगर निवासी गोपाल दत्त भट्ट के अनुसार रात को लगभग 1 बजे उसके घर के आंगन से तेज आवाज आई जैसे ही वह पति पत्नी दोनों उठकर कमरे से बाहर अपने आंगन में पहुंचे तो उनके बिल्कुल ठीक सामने अंधेरे में जंगली हाथी खड़ा था, हाथी को अपने ठीक सामने देखकर दोनों पति-पत्नी के होश उड़ गए, आनन-फानन में वह घर की दीवार का सहारा लेते हुए धीरे-धीरे हाथी के आगे से निकल पाए, तब जाकर राहत की सांस ली। गोपाल भट्ट ने बताया कि अपने ठीक सामने अंधेरे में हाथी को देखकर एक बार तो उसे अपनी मौत सामने नजर आने लगी थी, परंतु सौभाग्य से हाथी ने उसे और उसकी पत्नी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
उक्त जंगली हाथियों ने गांव में कई ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। पता चला हैं कि हाथी रेल पटरी के रास्ते गांव में घुसे, मामले की सूचना पर गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने कई वन कर्मियों को मौके पर भेजा, जिन्होंने हुए नुकसान का जायजा लिया, इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि वन विभाग द्वारा गांव में फेंसिंग कराई गई है, परंतु ग्रामीण उक्त तार-बाड़ की देखभाल नहीं करते हैं, जिसके चलते हाथी गांव में घुस रहे हैं।

To Top