उत्तराखण्ड

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री परिवार के साथ पहुंची जागेश्वर धाम, पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद………

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज जागेश्वर धाम पहुंची। जहां उन्होंने सभी मंदिरों के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की और जागेश्वर धाम के बारे में पुजारियों से जानकारी प्राप्त की। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मंदिर परिसर पहुंचीं। फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी माता मीरा रौतेला, पिता मानवेन्दर सिंह रौतेता के साथ धाम पहुंचकर रुद्राभिषेक पूजन कर जागेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया। उर्वशी का परिवार जागेश्वर धाम पहुंचा धाम के मुख्य पुरोहित पंडित हेमन्त भट्ट को आने से पूर्व अवगत करवा दिया था। आज जागेश्वर धाम पहुंचकर ज्योतिर्लिंग जागेश्वर महादेव के दर्शन करने के
तत्पश्चात महामृत्युंजय, पुष्टि माता, केदारनाथ मंदिर के दर्शन पूजन किया। उनके जागेश्वर आने की सूचना मिलते
ही मंदिर परिसर में पर्यटकों, स्थानीय लोगों और उनके फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई स्थानीय लोगों, पुजारियों व फैन्स ने उनके साथ फोटो खिंचवाई।
करीब एक घंटा मंदिर परिसर में बिताने और पूजा-अर्चना करने के बाद उर्वशी रौतेला मंदिर से रवाना हो गई। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला छात्र जीवन के दौरान भी कई बार जागेश्वर धाम आकर पूजा-अर्चना कर चुकी हैं। इससे पहले वह 2016 में जागेश्वर धाम आई थी।

To Top